सरकार विरोधी नारेबाजी -पुखरायां

पुखरायां । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आव्हान पर सपा के कार्यकर्ता भोगनीपुर विधानसभा कार्यलय में एकत्रित होकर तहसील परिसर में पहुचकर सरकार विरोधी नारेबाजी लगाते हुए , इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजय प्रकाश को सीओ प्रभातकुमार की मौजूदगी में 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ।
गुरुवार को सपा के भोगनीपुर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र पाल यादव उर्फ मनु के साथ लोहिया वाहिनि के जिलाध्यक्ष करुणा शंकर दिवाकर , पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार यादव और अन्य कार्यकर्ता सपा कार्यलय मीरपुर में एकत्र हुए , सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय की बढ़ते ही सीओ ने रोका जिसमें तीखी झड़प हुई , सपा के कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाज़ी करते हुए तहसील परिसर पहुचे , और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजय प्रकाश तिवारी को सीओ प्रभातकुमार की मौजूदगी में ज्ञापन दिया । इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव , सुरेन्द यादव , हिमांशु यादव , गौरव यादव , राम लखन यादव , गोविन्द यादव , अमित यादव आदि लोग मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *