कोविड-19 संक्रमण के समय जो भी लापरवाही करता पाया गया उसको मिलेगा कठोर दण्ड: जिलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी लापरवाहों के खिलाफ सख्ती: डीएम
कानपुर देहात । जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर प्रतिदिन की भाति आज भी डाक्टरों व प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कोविड-19 के तहत गठित टीम 9 के कार्यो की समीक्षा की। टीम 1 की समीक्षा से यह बात निकल कर सामने आयी कि 790 सैम्पल किये गये कल, जिसमें से 105 कोरोना पाॅजिटिव पाये गये, लेकिन जिलाधिकारी इस पर संतुष्ट नजर नही आये और उनका मानना था कि सैम्पलिंग ज्यादा से ज्यादा किया जाये, जिससे सही स्थिति का अन्दाजा लगाया जा सके, इसके साथ ही यह भी बताया गया कि होम आइसोलेशन में आज कुल 63 मरीज की जानकारी मिली, जिनको मेडिकल किट उपलब्ध कराया गया, जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी डाक्टर इन कार्यो में लापरवाही बरत रहे है उन पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी, वहीं इस बात की भी जानकारी मिली कि इस समय एल-2 में 19 मरीज है इनमें दो नये मरीज की भर्ती हुयी है, 15 वेन्टीलेटर बेड है, जिलाधिकारी ने कहा कि इन बेडों की स्थितियों को पूरी तरीके से सुदृढ़ किया जाये, जिससे मरीजांे को पूरी राहत पहुंचाया जा सकें, इसके अलावा सारे खण्ड विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि डबल डोज की रिपोर्ट अवश्य देते रहे, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने इस बात की समीक्षा करते हुए पाया कि सीएचसी और पीएचसी में डाक्टरों की उपस्थिति मैथा को छोडकर हर जगह पूरा है। इस तरह टीम 2 की समीक्षा करते हुए पाया गया कि जनपद में इस समय कुल एम्बुलेंस 55 है और उसमें विशिष्ट कोविड एम्बुलेंस 15 हैं, कोविड मरीजों के सहायता के लिए कुल 6 टेलीफोन लाइन सक्रिय है, जिसमें दिन और रात 38 कर्मचारी लगे रहते है। इस समय जनपद में कुल आरआरटी टीम 38 कार्यरत है। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड कमाण्ड सेन्टर के समुचित संचालन के लिए तीन शिफ्ट में दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी अवश्य लगाये जिससे कि वहां किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न फैले, एक शिकायत डेस्क का निर्माण भी किया जाये, उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार को इस बात के लिए फटकार लगायी कि दो दिनोें में दो सेन्टर में कुल 560 कुन्तल गेंहू तौले गये है जो मानक से बेहद कम है, इस मानक को शीघ्र पूरा कर लिया जाये, साथ ही उन्होंने इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा कि वे क्यो इस पर ध्यान नही दे रहे है। इसके अलावा उन्होंने मण्डी सचिव पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये क्योकि वह आवश्यक वस्तुओं के दामों को नियंत्रित नही कर पा रहे है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि हर ब्लाक में दो सौ कुन्तल भूसा अवश्य आवंटित किया जाये, उन्होंने एडीएम वित एवं राजस्व साहब लाल को इस बात के लिए आदेशित किया कि प्रवासी कामगारों पर एक निश्चित नीति अवश्य बनायी जाये, टीम-9 द्वारा बताया गया कि इस समय 179 निगरानी समितियां सक्रिय है और निगरानी समिति का जो भी सदस्य लापरवाही कर रहा है उस पर अवश्य कार्यवाही किया जाये, वैक्सीनेशन को सुचारू रूप से संचालित न करने पर जिलाधिकारी ने डा0 जतारया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर खासी नाराजगी व्यक्त की, कुल मिलाकर उन्होंने टीम 9 के कार्यो से संतोषजनक परिणाम न मिलने पर निराशा जतायी साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को इस बात के लिए निर्देशित किया कि वे लापरवाहों पर कठोर कार्यवाही करें।
2021-05-10
