
कानपुर: जूही पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के दो वाहन भी बरामद किये हैं। गुरुवार को स्वदेशी काटन मिल के सामने चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो वाहन चोरों को दबोच लिया। पकड़े गये युवकों की पहचान किदवई नगर निवासी नदीम और शानू के रूप में हुई है। इनके पास बुधवार को कल्याणपुर क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी के अलावा एक अपाचे मोटर साईकिल भी बरामद हुई है।
