कानपुर
कानपुर हलीम कॉलेज में बाजार के नाम पर शुरू हुई वसूली
कानपुर थाना चमनगंज अतंर्गत हलीम ग्राउंड में लगी जानवरो की बाज़ार में शुरू हुई वसूली, अपराधी वफ़ा अब्बास करा रहा है वसूली एक बकरा बेचने पर व्यपारी से 50रु और खरीदार से 50रु वसूले जा रहे और भैंसा बेचने पर व्यपारी से 100रु वसूले जाएंगे और खरीदार से 100रु यानी कि छोटे जानवरो पर 100रु और बड़े जानवरों 200रु प्रति वसूल रहा है अपराधी वफ़ा अब्बास।अब सवाल ये उठता है कि जब साफ सफाई व पानी की व्यवस्था शासन व प्रशासन द्वारा की जा रही तो फिर यह वसूली किस लिए करी जा रही है। अब देखना ये है कि अधिकारी वसूली बाजो के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है l
