लॉक डाउन में बिधूना के बाजार में कालाबाजारी चरम पर

बिधूना,औरैया। लॉक डाउन लगते ही महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। दुकानदार सभी वस्तुओ के अधिक से अधिक मूल्य वसूलने के जुटे हैं। कई वस्तुओ पर प्रिंट मूल्य निर्धारित होने के बाबजूद भी दुकानदार उससे ऊपर दाम बसूल रहे हैं जिससे लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते सरकार ने लॉक डाउन बढ़ाने का निर्णय ले लिया है। ऐसे में कस्बे का पूरा बाजार बंद है। इसके अलावा इस लॉक डाउन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है जिससे लोग आसानी से जीवन यापन कर सकें। लेकिन कई दुकानदार इस आपदा को अवसर में बदलने में जुट गये हैं। थोक व्यापार से लेकर फुटकर व्यापारी तक लोगो की जेब काट रहे हैं। कस्बे में किराना , सब्जी व फल व्यापार पूरी तरह से कालाबाजारी की चपेट में आ चुका है। इन वस्तुओं के कोई भी मूल्य निर्धारित नहीं हैं। जिसके चलते यह लोग मनमाने दामों पर इन सभी वस्तुओं को बेच रहे हैं। ऐसे में आवश्यक वस्तुओं के मूल्य बढ़ने से लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अगर कोई उपभोक्ता इन सामान को सही मूल्य में देने की मांग करता है तो दुकानदार उनको सामान ही नहीं देते हैं जिससे लोगो की परेशानी बढ़ गई है। लोगो ने जिलाधिकारी से आवश्यक वस्तुओं के मूल्य निर्धारित कराये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *