कानपुर। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के PRO को फोन के व्हाट्सएप पर धमकी दी गई है। जिसमें पीएम, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और एनएसए समेत आर्मी चीफ को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिस मोबाइल से धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं, वह पाकिस्तान का है।
मंत्री के पीआरओ व पूर्व बीजेपी महामंत्री कानपुर नगर राकेश तिवारी ने बताया कि उनके मोबाइल नं. 8299400092 के whatsapp पर गुरुवार की रात्रि 9 बजकर 20 मिनट पर 923156267120 से धमकी भरा मैसेज आया। जिसमे पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ, अजित डोभाल, मेजर रिटायर्ड गोवर आर्य के साथ उनको भी टारगेट में रखने के लिए कहा गया है।
पाकिस्तान के मोबइल नंबर से धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद PRO राकेश तिवारी ने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की शिकायत की है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच एटीएस को सौंपी है।
