कोविड की आगामी तीसरी लहर में मासिक समीक्षा बैठक की गयी

डा0 राज शेखर, आयुक्त, कानपुर मण्डल की अध्यक्षता में आज मण्डल के समस्त विकास कार्यों, राजस्व, कोविड की आगामी तीसरी लहर के दृष्टिगत की जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं की के सम्बन्ध में मासिक समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में मण्डल के समस्त जिलाधिकारी, समस्त मुख्य विकास अधिकारी, समस्त अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) एवं समस्त मण्डलीय अधिकारीा उपस्थित रहे। मण्डल में प्रस्तावित 37 आक्सीजन प्लांट के सापेक्ष मात्र 04 क्रियाशील है एवं 6 स्थलों पर आक्सीजन प्लांट आ चुके हैं अथवा उसके कुछ पार्ट अवशेष हैं। उनकों अगले 3 दिवस में क्रियाशील किये जाने के निर्देश दिये गये। समस्त जिलाधिकारी अपने स्तर पर समीक्षा करते हुए अवशेष आक्सीजन प्लांटों को 31 जुलाई तक क्रियाशील करायें एवं जिन प्लांटों के सन्दर्भ में वित्तीय आवश्यकता अपेक्षित हो, उसके लिए शासन से पत्र प्रेषित करते हुए धनराशि की मांग करा ली जाये। आगामी 20 अगस्त 2021 को प्रस्तावित उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं दिनांक 30 जुलाई 2021 को प्रस्तावित उ0प्र0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी0एड0 2021 हेतु परीक्षा केन्द्रों के चयन के सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही पूर्ण कराते हुए सूचना मा0 आयोग एवं शासन को प्रेषित किये जाने हेतु जिलाधिकारी को निर्देश किया गया। भरण पोषण भत्ता कार्यक्रम के अन्तर्गत आपदा राहत सहायता योजना हेतु अवशेष 336137 श्रमिकों को मासान्त तक लाभान्वित कर दिया जाए एवं भुगतान किये गये श्रमिकों का सत्यापन भी पूर्ण करा लिया जाय।मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत कुल प्राप्त 394 आवेदन पत्रों के सापेक्ष मात्र 159 स्वीकृत किये गये है। अवशेष आवेदन पत्रों के अभिलेख पूर्ण कराते हुए सभी की स्वीकृति का कार्य जिलाधिकारी आगामी एक सप्ताह में सुनिश्चित करावें। कोविड-19 की आगामी लहर के दृष्टिगत समस्त अति कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में कराने के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में नियमित रुप से स्वास्थ्य परीक्षण को लागू किया जाए। केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों के 71635 अभिभावकों द्वारा कोविड-19 के टीकाकरण हेतु पंजीकरण नहीं कराया गया है। जिलाधिकारी समस्त अभिभावकों को पंजीकरण अनिवार्य कराकर टीेके की डोज से आच्छादन सुनिश्चित करावें। मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अन्तर्गत मासान्त तक लक्ष्य 6793 के सापेक्ष 6352 की पूर्ति की गयी है, जिसे शत-प्रतिशत पशुओं के सुपुर्दगी के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति मात्र 23 प्रतिशत है, जिस पर खेद व्यक्त करते हुए अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवारक कल्याण, कानपुर मण्डल को मण्डल के समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के साथ ही माह जुलाई तक 30 प्रतिशत लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड से आच्छादित किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। संस्थागत प्रसव तथा गोल्डेन कार्ड में अपेक्षित प्रगति हेतु आशाओं का दायित्व निर्धारित करते हुए अपेक्षित प्रगति करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी कोविड-19 के अन्तर्गत शासन से प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन करावें।जिलाधिकारी माह जुलाई तक समस्त निर्मित सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील कराकर महिला स्वंय सहायता समूहों को हस्तान्तरित करावें। मण्डल में दो माह से रिक्त कोटे की रिक्त दुकानों को तत्काल नियुक्त करने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष समस्त लाभार्थियों का चयन कर मासान्त तक प्रत्येक लाभार्थियों को प्रथम किश्त से आच्छादित कर दिया जाए।

13. माह जून 2021 तक समस्त कार्यक्रमों की प्रगति के आधार पर मण्डल स्तर से तैयार की गई ग्रेडिंग के अनुसार जनपद कानपुर देहात का प्राप्तांक 55.69 प्रति0, कानपुर नगर का 45.66 प्रति0, कन्नौज का 44.08 प्रति0, फर्रुखाबाद 43.75 प्रति0, औरैया का 43.11 प्रति0 एवं इटावा का 42.17 प्रति0 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *