किराना दुकानदार से 36 हजार रुपये का सामान पार

Sat, 17 Jul 2021
कानपुर देहात में राजपुर कस्बे के किराना व्यापारी के साथ पिकप सवार दो लोगों ने टप्पेबाजी कर 17 टीन सरसों का तेल व एक बोरी चावल पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

राजपुर के खासबरा गांव के रहने वाले शरीफ अहमद की कस्बे की प्रमुख बाजार में एक गेस्ट हाउस के सामने किराने की दुकान है। किराना दुकानदार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को पिकप वाहन सवार दो लोग उसकी दुकान पर आये और सरसों के तेल का भाव पूछा। इस दौरान एक पर्चे पर किराने के सामान का आर्डर देकर दोनों लोग दुकान के बाहर खड़े हो गए।

दुकानदार ने बताया कि 17 टीन सरसों का तेल व एक बोरी बासमती चावल लाकर दुकान के बाहर रखा और अन्य सामान निकालने के लिए वह अंदर चला गया। तभी दोनों युवक 17 टीन तेल व चावल की बोरी वाहन में लादकर भाग निकले।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार व उपनिरीक्षक नसीम खां ने मौके पर पहुंचकर आसपास के दुकानदारों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *