महीनों से टूटी पुलिया जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान

महीनों से टूटी पुलिया जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान

महेवा । निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही के कारण चार वर्ष पहले बनवाई गई इंटरलॉकिंग मार्ग की पुलिया ध्वस्त हो गई जिससे मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड रहा है क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से पुलिया की मरम्मत कराए जाने की मांग की है ।
तत्कालीन इटावा सांसद अशोक दोहरे के कार्यकाल में लुधयानी -निवाड़ीकला के ग्राम नगलातुला से टडवा काछियान तक इंटरलॉकिंग का कार्य करवायागया था निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों ने कई बार घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत भी लेकिन उनकी नही सुनीगई।उन्हीदिनो सासंद द्वारा टूटी सड़क का उद्घाटन भी कर दिया गया,अब इस सड़क की स्तिथि बदतर हो गई है पुलिया टूटने के साथ ही सड़क भी दोनो ओर धंस गई है ऐसे में इससे गुजरने वाले वाहन चालकों ओर राहगीरों के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। किसानो के ट्रेक्टर सहित अन्य कृषि उपकरण इस रास्ते से नही गुजरपाते है।ग्रामीणसोनू,जयवीरसिंह,देवेंद्र यादव ,दिनेश ,प्रेमचंद , सुशील ने मांग की है इस पुलिया का निर्माण जल्द करवाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *