आज शहर के नंगली सर्किल स्थित ई-मित्रों की जांच की गई जिसमें दो ई-मित्रों पर अनियमितता पाई गई।

आज शहर के नंगली सर्किल स्थित ई-मित्रों की जांच की गई जिसमें दो ई-मित्रों पर अनियमितता पाई गई।
इनकी विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी । उन्होंने बताया कि जांच में नंगली संर्किल स्थित याशिका ई-मित्रा के द्वारा मुख्यमंत्राी चिरंजीवी योजना के 900 रूपये एवं नया जन आधार कार्ड बनवाने के 120 रूपये मागे गए एवं एवन फोटो स्टेट ई-मित्र द्वारा मुख्यमंत्राी चिरंजीवी योजना के 900 रूपये एवं नया जन आधार कार्ड बनवाने के 200 रूपये मागे गए जबकि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्राी चिरंजीवी योजना में चार नि:शुल्क श्रेणियों के अलावा अन्य के लिए योजना से जुडऩे का शुल्क 850 रूपये रखा गया है तथा जन आधार कार्ड पंजीयन पूर्णतया नि:शुल्क है। विभाग द्वारा याशिका ई-मित्रा को 15 दिवस एवं एवन फोटो स्टेट ई-मित्र को 7 दिवस के लिए बन्द कर दोनों ई-मित्रों पर 5000 रूपये की शास्ति आरोपित की गयी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जन आधार में पंजीकरण एवं मुख्यमंत्राी चिरंजीवी योजना में आवेदन एवं प्रिंट को पूर्णतया नि:शुल्क रखा गया है। उन्होंने बताया कि जांच में अन्य योजनाओं के लिए भी निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली कर रहे थे । इनके यहां निर्धारित मूल्य की सूची चस्पा नहीं पाई गई । इनके विरुद्ध आगे भी समय समय पर जांच जारी रहेगी । यदि आगे जांच में दोषी पाए गए तो इनका लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा ।ये कोरोना समय की आड़ में जनता से अधिक वसूली कर रहे हैं साथ ही अन्य कार्यों का भी संचालन पाया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *