3 साल का वादा किया था पर 7 साल 2 माह गुजर जाने के बाद भी बुन्देलखंड राज्य नही बना

हर माह वादा याद दिलाने के क्रम में बुन्देलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में जुलूस के रूप में मोर्चा के योद्धाओं ने कलेक्ट्रेट पहंच कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि पृथक बुन्देलखंड राज्य निर्माण कराये जाने के लिए आंदोलन लम्बे समय से किया जा रहा है। हर बुंदेली हृदय से अपना राज्यएवं राजधानी ओरछा बनवाना चाहता है।
गत लोकसभा (2014) चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सु.श्री. उमा भारती जी ने आप मान्यवर जी के समक्ष बुन्देलखंड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने का वादा बुन्देलखंड की जनता ने किया था। 3 साल की जगह 7 साल दो माह हो चुके है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जनपदों क्रमशः झांसी, बाँदा, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, चित्रकूट एवं महोबा को मिलाकर बुन्देलखंड विकास बोर्ड का गठन किया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, दतिया एवं निवाड़ी को मिलाकर बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण का गठन किया है। इन्ही समस्त जिलों को बुन्देलखंड मानकर केंद्र सरकार ने बुन्देलखंड पैकेज दिया था।
इन क्षेत्रों के साथ लहार, पिछोर, करेरा, गोहांड, चंदेरी, गंजबासौदा, कटनी, सतना का चित्रकूट आदि क्षेत्रों को जोड़कर अखंड बुन्देलखंड राज्य का निर्माण किया जाना चाहिये।
बुन्देलखंड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने के वादे के 7 साल दो माह पूरे हो गए है परंतु अभी तक केंद्र सरकार में राज्य निर्माण की कार्यवाही तक प्रारम्भ नही हुई है जिससे बुंदेलियो में आक्रोश व्याप्त है।
शीघ्र अखंड बुन्देलखंड राज्य का गठन कर एवं राजधानी ओरछा बनाकर अपना वादा पूरा किया जाए।
ज्ञापन भेंट करने वालो में अशोक सक्सेना एडवोकेट महामंत्री ,रघुराज शर्मा प्रवक्ता, उत्कर्ष साहू ,यूथप जैन पिंकी, गिरजाशंकर राय, कुँवर बहादुर आदिम, हनीफ खान, हरबंश लाल, ब्रजेश राय , प्रदीप नाथ झा, नरेश वर्मा ,विकास पुरी , अनु मिश्रा, , नरेंद्र कुशवाहा आर टी आई एक्टिविस्ट, कलाम क़ुरैशी , प्रभु दयाल कुशवाहा, राम गुप्ता , बी आर निषाद बट्टा गुरु, सहीदा बेगम, कपिल वर्मा, बहादुर, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *