ग्रामीणों को राहत दिलाने हेतु सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए

जिलाधिकारी अपडेट 30 जुलाई 2021 कानपुर नगर। भारी बरसात के कारण जल भराव की स्थिति से ग्रामीणों को राहत दिलाने हेतु जिनके घरों व जिन गांवों में पानी भर गया वहां के लोगो को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए । तथा उनके खाने पीने की समुचित व्यवस्था कराई जाए। सीएचसी, पीएचसी को अलर्ट मोड़ पर रखा जाए । सभी तहसीलों में बाढ़ चौकियों को एक्टिव रखा जाए इसके लिए समस्त उप जिलाधिकारी सम्बंधित अधिकारी/ कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दे ।उक्त बातें आज जिलाधिकारी कानपुर नगर व एस0 पी0 आउटर द्वारा संयुक्त रूप से घाटमपुर के उन गांवो का निरीक्षण किया गया जहां जल भराव की स्थिति थी । उक्त बातें उन्होंने घाटमपुर के भैरमपुर , राहा गांव के निरीक्षण के दौरान व्यक्त किए । उन्होंने यहां के ग्रामीणों से बात करते हुए जानकारी ली कि आप लोगो को कोई समस्या तो नही इस पर ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के बीच मे एक बड़े पिलर की वजह से पानी निकासी में समस्या उत्पन्न हुई जिसकी वजह से गांव में जल भराव की स्थिति हुई । जिला प्रशासन द्वारा पुलिया के टूटे पिलर को हटा दिया गया है जिसकी वजह से पानी अब गांव का पानी निकल रहा है। तत्पश्चात जिलाधिकारी मूसा नगर रोड राहा गांव पहुचे जहां पर पुलिया द्वारा एक पाइप से धीमी गति से पानी निकल रहा था जिसको पहले भी दो पाइप डालने के निर्देश पी0 डब्ल्यू 0डी0 विभाग के अधिकारी को दिए गए थे उनके द्वारा पाइप नही डाला गया और जल निकासी में समस्या उतपन्न हो रही थी । जिस पर जिलाधिकारी ने पी0 डब्ल्यू 0डी0 के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा की अभी तक दो पाइप क्यो नही डाले जा सके है । आज ही प्रत्येक दशा में पाइप डाला जाए और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए । उन्होंने उप जिलाधिकारी घाटमपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन भी गांवों में जल भराव की स्थिति है वहा के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए तथा उनके खाने पीने की समुचित व्यवस्था भी की जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी घाटमपुर, तहसीलदार घाटमपुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *