राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मिलने पहुंचे विधायक, अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं को संगठन मजबूत करने के लिए और शहर में सांसद, विधायक, पदाधिकारियों, की समीक्षा के लिए भेजा जा रहा है। जिसके क्रम में आज पूर्व मंत्री भारत सरकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह का शहर की भाजपा नेता स्वागत करने कानपुर सेंट्रल पर करने पहुंचे। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने बताया कि राधा मोहन सिंह का सभी पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ कानपुर सेन्ट्रल पर स्वागत किया। तथा इसके उपरांत सर्किट हाउस में सभी सांसद, विधायक, अध्यक्षों, पदाधिकारियों से बातचीत की और संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए। मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड मानवेंद्र सिंह, उत्तर अध्यक्ष सुनील बजाज, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, सुरेश अवस्थी, आनंद राजपाल, मुख लाल पाल, राजेश भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *