मास्टर ट्रेनर रेडक्रॉस ने किया शिविर का शुभारम्भ

घायल के पास कोई ऐसी बात करे जिससे उसकी स्थिति खराब हो

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कानपुर द्वारा कानपुर एडविल्स प्रा लिमिटेड मयूर फैक्ट्री में कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लखन शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर रेडक्रॉस ने दिया शिविर का शुभारम्भ मनोज गुप्ता मैनेजिंग डारेक्टर ने किया। लखन शुक्ला ने बताया यदि कोई एक्सीडेंट में या आपदा में घायल होता है तो हमको उसकी मदद करनी चाहिए किसी घटना दुर्घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है घायलों के मरने का सबसे बड़ा कारण समय पर उन्हें फस्ट एड नहीं मिल पाती है यदि हम घायल को गोल्डन आवर में मदद दे सबसे पहले रक्तस्राव को रोके रक्तश्राव रोकने हेतु तिकोनी पट्टी का प्रयोग बताया गया सी पी आर द्वारा कृतिम श्वांस के माध्यम से जीवन बचाने के तरीके सिखाया सी पी आर के माध्यम से हृदय गति के मरीजों को कृतिम श्वास इलेक्ट्रिक अटेक बर्न एसिड बर्न में प्राथमिक उपचार का डेमो दिया गया। प्राथमिक उपचार में तिकोनी पट्टी का महत्व व उसके प्रयोग का डेमो दिया प्रशिक्षण के दौरान कोरोना से बचाव की जानकारी भी को दी गई।इस अवसर पर मनोज शर्मा महाप्रबन्धक राजीव श्रीवास्तव मृदुलेन्द्र सिंह अभिषेक मिश्रा प्रवेश तिवारी धर्मेंद्र सिंह राजपूत प्रदीप वर्मा फायर व फस्टएड टीम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *