जालौन निवासी तीन शातिरों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा।
शातिरों के पास से 250 एटीएम कार्ड बरामद
कानपुर क्राइम ब्रांच और नौबस्ता पुलिस ने शनिवार को 3 इंटरस्टेट एटीएम मशीन हैकरों को रंगे हाथ दबोच लिया है। पकड़े गए शातिरों रवि कुमार,प्रमोद कुमार व नन्द किशोर के पास से 250 से ज्यादा एटीएम कार्ड और करीब 5 लाख रुपए कैश व बैंक एकाउंट में 5 लाख के करीब बैंक खाते में बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि शातिरों ने चंद घंटे में शहर के अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड हैग करके 6 लाख रुपए उड़ाए थे।
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि एटीएम मशीन हैकरों के पीछे काफी समय से क्राइम ब्रांच और नौबस्ता पुलिस काम कर रही थी। शनिवार सुबह मोबाइल लोकेशन के आधार पर नौबस्ता पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर नौबस्ता इलाके के एक एटीएम बूथ से जालौन निवासी रवि कुमार,प्रमोद कुमार व नन्द किशोर को रंगे हाथ दबोचा। तलाशी में आरोपियों के पास से 250 से ज्यादा एटीएम कार्ड और 6 लाख रुपए कैश बरामद किए।
