पुखरायां । भोगनीपुर तहसील मलासा ब्लाक के ग्राम पंचायत मावर और टोडरपुर के ग्रामीणों ने लेखपाल रामआसरे पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर नेशनल हाइवे पर नारेबाजी करते हुए , लेखपाल स्थान्तरण के लिये तहसील में आकर एसडीएम दिपाली भार्गब को ज्ञापन दिया ।
भोगनीपुर तहसील मलासा ब्लाक के ग्राम पंचायत मावर और टोडरपुर गांव के ग्रामीणों ने लेखपाल रामआसरे पर अवैध वसूली को लेकर आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे हाइवे पर नारेबाजी करते हुए ,ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत किय गई लेकिन अभी तक कोई करवाई नही हो सकी , लेखपाल अपनी मनमानी करने में लगा हुआ है , ग्रामीणों के साथ अशोभनीय व्यवहार से परेशान हैं और जनता का विश्वास दिन पर दिन उठता जा रहा है लेखपाल का स्थान्तरण की मांग करते हुए एसडीएम दीपाली भार्गव को ज्ञापन दिया गया । इस मौके पर किशन कुमार , राजेश कुमार , सुनील कुमार , मधुरपाल गोविन्द सिह ,रविकुमार , श्याम सिंह , सन्तोष कुमार , विमलकुमार ,ओमप्रकाश , वीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे हैं।
2021-07-31
