अपना एक नेता चुनना होगा

कानपुर। सभी राजनीतिक पार्टियों से उपेक्षित वैश्य समाज यदि सम्मान, सत्ता, शासन प्रशासन में भागीदारी चाहता है, तो उसे संगठित होकर एक झंडे के नीचे एकत्र होना और अपना एक नेता चुनना होगा। इसके अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं है। संख्या बल के इस दौर में अन्य सभी जातियों ने अपने संगठन बना लिए हैं। वैश्य समाज देश में व्याप्तभ्रष्टाचार, बेरोजगारी और आतंकवाद का खात्मा कर सकता है। देशहित में वैश्य समाज की सभी जातियों को एकजुट होकर सत्ता प्राप्ति संघर्ष के लिए संकल्प लेना होगा। जिस दिन वैश्य समाज की सत्ता इस देश में स्थापित हो गई।भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी उसी दिन से समाप्त होना शुरू हो जाएगी।

यह विचार वैश्य महा संगठन के वरिष्ठ नेता श्री जय नारायण गुप्ता भारती ने यूनियन क्लब फूल बाग मैं आयोजित वैश्य महासंगठन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कहा कि अपनी ताकत बढ़ाने के लिए सभी वैश्यों को आपस में रोटी बेटी के संबंध स्थापित करने चाहिए।

श्री भारती ने श्री सत्य प्रकाश गुप्त को वैश्य महासंगठन कानपुर के अध्यक्ष, श्री दीपक गुप्त को कोषाध्यक्ष एवं श्री अशोक गुप्त को महामंत्री पद की शपथ दिलाई।

उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेश के चेयरमैन वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता श्री पवन अग्रवाल ने कहा- वैश्य समाज के हर व्यक्ति को गले लगाना है। चाहे वह सवर्ण में आता हो या ओबीसी में। सबसे पहले हम वैश्य हैं इस संकल्प के साथ हमें हर पीड़ित परिवार की मदद हेतु अपने हाथ बढ़ाने होंगे। जब तक आप संगठित नहीं होंगे, वैश्य समाज के प्रति राजनीतिक दलों द्वारा उपेक्षा का भाव खत्म नहीं होगा। जिस दिन वैश्य समाज ने अपनी ताकत को पहचान कर मुट्ठी बांध ली , उसी दिन से राजनीतिक दलों के बीच आपका सम्मान बढ़ जाएगा। जनता एक विकल्प के रूप में आपकी पहचान करेगी। आप शासन-प्रशासन और सत्ता के भागीदार होंगे। वैश्य शासन में सभी के साथ न्याय होगा किसी के साथ अन्याय अनीति दूर्व्यवहार नहीं होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवर ने संगठन के राष्ट्रीय स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बहुत जल्द ही वैश्य महासंगठन का विस्तार पूरे भारतवर्ष के सभी प्रदेशों, जनपदोंऔर तहशीलो में ले जाया जाएगा। हम शीघ्र ही इसे ब्लॉक,पंचायत विधानसभा क्षेत्रों और वार्डों तक ले जाएंगें।

शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ काशीवर संचालन श्री जोयेश किशोर अग्रवाल ने किया वक्ताओं में अरविंद गुप्ता वाईएस गर्ग विजय गुप्ता सुनील गुप्ता दीपक गुप्ता विशाल अग्रवाल राजू गुप्ता पवन गुप्ता उमाशंकर गुप्ता आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *