पुखरायां । कस्बे के आईटीआई में रविवार को इलेक्ट्रिक टेक्नीशियन ट्रांसफार्मर में मेंटीनेंस का कार्य करते समय करेन्ट की चपेट में आने पर झुलस गए , शोर मचाने पर आईटीआई के कर्मचारी दौड़कर आए , आनन फानन में एम्बुलेंस के दुवारा पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उपचार किया हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया ।
कस्बे के आईटीआई के कर्मचारी नसीम अहमद ने बताया , कानपुर नगर के थाना गोविन्द नगर मोहाल दबौली निवासी राम प्रकाश पुत्र श्री राम 50 वर्ष कस्बे के आईटीआई में इलेक्ट्रिक टेक्नीशियन के पद में तैनात हैं , रविवार को आईटीआई में विधुत ट्रांसफार्मर लगा हुआ , जिसमे लाइट का मेंटीनेंस का कार्य कर रहे थे , उसी समय करेन्ट की चपेट में आने पर झुलस गए , शोर मचाने पर आईटीआई के कर्मचारी दौड़कर आए और आनन फानन में एम्बुलेंस से पुखरायां सीएचसी लाया गया , जहां पर डियूटी पट तैनात डॉ राजवीर ने उपचार किया , हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया ।
2021-08-01
