भाजपा छोड़ सपा में सामिल होने पर सपाइयों ने किया स्वागत

कालपी (जालौन)
भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले पं,राघव अग्निहोत्री का आज सपा कालपी विधान सभा के प्रमुख कार्यालय पर एकत्र सामजवादियो ने फूलमालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया।
विदित हो कि कालपी क्षेत्र में २००९ में सपा से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के बाद २०१४में भाजपा को अपनाया था । राघव अग्निहोत्री मूल रूप से निकटवर्ती जिला कानपुर देहात के पुखरायां के मूल निवासी हैं पिता कालपी के एक इण्टर कालेज में सर्विस करते थे जिसके चलते जन्म से लेकर अधिक समय कालपी में ही बिताया और इसे ही अपनी राजनीतिक कर्म भूमि बनाया । पत्रकारिता से जुड़े हैं और ब्राह्मण महासभा के भी पदाधिकारी है । काफी समय भाजपा में रहकर क्षेत्र में पहचान भी बनाई और विधानसभा से बिधायकी के टिकट के लिए कई बार दाबा भी किया पर भाजपा ने तरजीह नहीं दी अभी हाल में ही जिलापंचायत के चुनाव में भी भाजपा ने महत्त्व नहीं दिया जिसके चलते मायूस होकर आखिर भाजपा को बाय बाय कर पुनः सपा का दामन थाम लिया।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा वर्तमान में भाजपा में। सिर्फ मुखिया की बिरादरी की चलती है ब्राह्मण,यादव,मुस्लिम बहुल त्रस्त है।मेरा सपा में आने का मकसद समाज सेवा है पर टिकट की भी दावेदारी है मिलता है तो में विश्वाश दिलाता हूं उक्त सीट सपा की झोली में होगी नहीं मिलता फिर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के रूप में पूरी मेहनत से काम करूंगा और अधिक से अधिक ब्राह्मण समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करता रहूंगा।
उक्त अवसर प्रमुख रूप से जैनुल आबदीन, समर सिंह गुड्डू महेवा, सभासद श्याम यादव, अजीत सिंह,हाजी अजमत, अफजाल गुड्डू,नीरज पाल,सैफ अली,रूस्तम बाबरी,नाजिम अली, अभिषेक सोनकर,मुजाहिद कुरैशी,राजा रानी,शिवम् दाई,पंकज वर्मा सहित कई सपाइयों ने राघव अग्निहोत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *