इन दिनों डाक्टरी का पेशा जंहा सेवा भाव कम और पैसा कमाने का जरिया ज्यादा बना हुआ है,,, वंही कानपुर के एक डाक्टर MBBS की डिग्री के साथ ली गई होप्पोक्रेटिक ओथ को सही मायने में पूरा कर दिखाया है,,, कानपुर की वो शख्सियत है डॉ अमित जैन जिनकी वजह से लोग आज भी यकीन कर सकते है कि डाक्टर धरती का भगवान् होता है,,,
कानपुर के जिला अस्पताल के एमरजेंसी विभाग में मेडिकल आफिसर के पद पर तैनात डॉ अमित जैन एमरजेंसी में आने वाले गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज करते है,,,डॉ अमित जैन का कहना है कि जो भी मरीज आते है उनका चेकअप करने के बाद अगर उनकी हालत खराब लगती है तो अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जाता है,,,उनका कहना है कि इस समय डायरिया और बुखार के साथ साथ सांस वाली बीमारियों के मरीज ज्यादा आ रहे है,,,ऐसे मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था जिला अस्पताल में उपलब्ध है l
2021-08-02
