भारतीय उद्योग व्यापार मंडल देशभर में 9 अगस्त को व्यापारी दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित करेगा l
सभी प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में व्यापारी संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान शुरू किया गया l
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की दिनांक 27 जुलाई 2021 को वर्चुअल बैठक आयोजित की गई l 9 अगस्त 2021 सोमवार को सभी प्रदेशों में यथासंभव प्रदेश की राजधानियों अथवा बड़े महानगरों में व्यापारी दिवस एवं सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किए जाएं l जिसके लिए कुछ सुझाव जानकारियां प्रेषित है l
9 अगस्त 1981 को अखिल भारतीय स्तर पर संगठन की स्थापना की गई l
यह दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन एवं नमक कानून तोड़ा सत्याग्रह के प्रारंभ का भी है l
इस दिवस उत्तर प्रदेश के लखनऊ में व्यापारिक आंदोलन के दौरान पुलिस के बर्बर उत्पीड़न से एक व्यापारी सहित हरिश्चंद्र भी काल का शिकार हुए थे l
कार्यक्रम में उद्यमी व व्यापारी एकता के लिए संगठन के महत्व एवं आवश्यकता पर विचार प्रकट किए जाएं l
कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी उद्यमी अपने कार्य क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वालों तथा व्यापारिक हितों के लिए संगठन कर्ताओं को सम्मानित करने की योजना बनाएंl
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि मंत्री सांसद विधायक महापौर आदि को भी आमंत्रित करने पर विचार करें l
कार्यक्रम एक से डेढ़ घंटे के समय का अवश्य होना चाहिए कार्यक्रम की फोटो वीडियो आदि स्थानीय एवं प्रादेशिक स्तर पर प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया द्वारा प्रकाशित प्रचारित अवश्य कराएं तथा उसकी प्रति राष्ट्रीय स्तर पर भी भेजें कार्यक्रम का पूर्व में अभी से प्रचार प्रसार कराएं l
प्रदेशों, जनपदों, महानगरों, नगरों आदि में संगठन विस्तार हेतु प्रस्तावना
1.अध्यक्ष (प्रदेश/ जिला/ महानगर/ नगर) एक
2.वरिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रदेश/ जिला/ महानगर /नगर) एक अथवा आवश्यकतानुसार
3.उपाध्यक्ष (प्रदेश /जिला /महानगर/ नगर) पाँच अथवा आवश्यकतानुसार
4.वरिष्ठ महामंत्री (प्रदेश/ जिला/ महानगर/ नगर ) एक
5.महामंत्री (प्रदेश/ जिला /महानगर/ नगर) चार कोषाध्यक्ष (प्रदेश/ जिला/ महानगर/ नगर) एक
6.मंत्री (प्रदेश /जिला/ महानगर/ नगर ) पांच अथवा आवश्यकतानुसार
7.संगठन मंत्री (प्रदेश/ जिला/ महानगर/ नगर) एक अथवा आवश्यकतानुसार क्षेत्र अनुसार प्रचार मंत्री (प्रदेश/ जिला/ महानगर/ नगर) एक अथवा आवश्यकतानुसार क्षेत्र अनुसार
8.आय व्यय निरीक्षक एक
9.मीडिया प्रभारी एक
आवश्यकतानुसार किसी वरिष्ठ तम उपयोगी को शामिल करना हो तो चेयरमैन भी बनाया जा सकता है। संगठन को विस्तार देने के लिए एक माह का लक्ष्य निर्धारित करें। किसी भी कार्यकाल अथवा बैठक प्रारंभ होने से पहले श्री महालक्ष्मी जी एवं सेठ भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम बनाएं तथा ईश वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ करें।
