कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत,गुजैनी बाईपास पर, बेतरतीब ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर, मार्गों को अवरुद्ध कर देने के कारण से,आम जनता को हो रही भारी कठिनाइयों पर,विधायक सुरेंद्र मैथानी ने संज्ञान लिया।और जनता की इस मांग को,कानपुर के कमिश्नर पुलिस असीम अरुण जी तक एवं एनएचएआई के अधिकारियों तक पहुंचा कर,कड़ी आपत्ति दर्ज की।
विधायक ने,डीसीपी ट्रैफिक मूर्ति जी से वार्ता कर,इस को अविलंब दिखवाकर जनहित में, व्यवस्थित करके गलत तरीके से मार्गों को बंद करने से,लोगों को हो रही परेशानी से मुक्त कराने हेतु,अभिलंब खुलवाने के लिए कहा।
विधायक ने डीसीपी से कहा कि, ट्रैफिक व्यवस्था जनता की सुविधा के लिए और जाम ना लगने के लिए व्यवस्थित होनी चाहिए,ना की किसी ऐसी व्यवस्था को बनाया जाना चाहिए जिससे जनता को और अधिक कठिनाई प्रारंभ हो जाए।जिसके कारण भीषण जाम भी,लगना शुरू हो गया है
विधायक ने कहा कि, कोई घटना दुर्घटना हो इससे पहले उस व्यवस्था को ठीक कर लेना चाहिए।
विधायक ने कहा कि,गुजैनी हाइवे के एक मात्र अण्डरपास को,बन्द कर दिया गया है।जिसके कारण तात्या टोपे नगर, अम्बेडकर नगर, रविदास पुरम , गुजैनी गांव तथा अन्य कई गांवों के लगभग 50 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों को,अपने नियमित रोज़ी-रोज़गार हेतु,हाईवे पार आने जाने हेतु, (पूर्व से व्यवस्थित बने,अंडरपास को, वर्तमान में बंद कर दिए जाने के कारण से)अब,आने-जाने वालों को, अपनी जान जोखिम में डालकर, उल्टी साइड से लगभग 01 किलोमीटर तक जाना पड़ रहा है। विशेषकर महिलाओं एवं स्कूल जाने वाले बच्चों एवं बुजुर्गों को तथा दिव्यांग जनों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जिससे दुर्घटनाओं की संभावनायें काफ़ी बड़ गई हैं।
जनहित में इसे खुलवाकर,अन्य विकल्प पर विचार करना चाहिए।
2021-08-02
