कलक्टरगंज मंडल कार्यसमिति की बैठक का किया आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में कलक्टरगंज मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी के नेतृत्व में नावेल्टी होटल लाटूश रोड में मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी सलिल विश्नोई जिला महामंत्री संतोष शुक्ला का फूल माला व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। कार्यसमिति में मंडल प्रभारी प्रमोद विश्वकर्मा ने आगामी चुनाव की रणनीति पर अपने विचार प्रकट किए। मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी ने आगामी संगठन के कार्यक्रमों को बताया की किस तरह से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, वॉर्ड अध्यक्ष, वार्ड सचिव, शक्ति केंद्र प्रमुख, कार्य समिति सदस्य सभी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से उपस्थित सलिल विश्नोई संतोष शुक्ला प्रमोद विश्वकर्मा चंद्रकांत द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *