पुखरायां । मूसानगर थाना के सरौता तृतीय गांव की एक महिला रविवार को सुबह सेगुर नदी में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था ,ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों को जानकारी दी गई थी , मूसानगर पुलिस हो जानकारी होने पर पुलिस बल के साथ पहुचकर गोताखोर को बुलाकर महिला को सेगुर नदी में खोजने का प्रयास किया , लेकिन सोमवार को दोपहर बाद महिला का शव चतुरी पुरवा के पास नदी में मिला , जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया पुलिस के दुवारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
मूसानगर थाना क्षेत्र के सरौता गांव के निवासी रामनरेश ने बताया कि उसकी पुत्री लक्ष्मी 30 वर्ष जो कि मानसिक रूप से ठीक नही थी , रविवार को घर से बिना बताए सेगुर नदी की ओर चली गई थी , ग्रामीणों के दुवारा जानकारी मिली सेगुर नदी में कूद गई है , सूचना मूसानगर पुलिस को दी गई थी, औऱ गोताखोर को बुलाकर महिला को नदी में खोजने का प्रयास किया गया , सोमवार को दोपहर बाद लेकिन गोताखोर के दुवारा लगातार खोजने के बाद बड़ी मशक्कत के बाद मूसानगर क्षेत्र के चतुरी पुरवा गांव के पास सेगुर नदी में महिला का शव बरामद किया गया , जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया , पुलिस के दुवारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
2021-08-02
