प्राइवेट नौकरी करने वाली महिलाओ का शोषण

प्राइवेट नौकरी करने वाली महिलाओ का शोषण किस तरह से किया जा रहा है,,,इसकी एक बानगी है यह महिला,,,जोकि एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी,,,उसके साथ उसके सहयोगी गौरव त्रिवेदी ने उसको बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया,,,जब उसको होश आया तब उसको अहसास हुआ कि उसके साथ बलात्कार किया गया,,,

बायोटेक कंपनी में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि कंपनी के एएसएम गौरव त्रिवेदी मुझको अपने घर ले गया,,,वंहा पर उसने चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया,,,जिससे बेहोश हो गई,,,होश आने पर जब महिला को इसका अहसास हुआ तो उसने विरोध किया जिस
पर गौरव ने कहा कि तुम्हारा वीडियो बना लिया है,,,ज्यादा करोगी तो वायरल कर देंगे.,,,पुलिस में शिकायत की तो एआईआर दर्ज कर ली ,,,लेकिन उसको गिरफ्तारी अभी तक नहीं कि है,,,पुलिस कह रही है कि पहले साक्ष्य लेकर आओ तब गिरफ्तारी करेंगे,,,,

अब वो इन्साफ पाने और आरोपी को सजा दिलवाने के लिया पुलिस आफिस के चक्कर लगा रही है,,,देखने वाली बात यह होगी कि जिन बुजुर्गो को उनके बेटे ने घर से निकाल दिया था,,,उनको कमिश्नर आफ पुलिस ने घर पहुंचाया और लड़के को सजा दी,,,,तो क्या अब कमिश्नर ऑफ पुलिस असीम अरुण इस महिला को इन्साफ दिलाएंगे या फिर यह यु ही इन्साफ पाने के लिए दर दर कि ठोकरे खाती रहेगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *