15 मृतकों के वारिसानों को 60 लाख रू0 का दिया अनुदान

जिलाधिकारी ने आपदा राहत के तहत 15 मृतकों के वारिसानों को 60 लाख रू0 का दिया अनुदान

कानपुर देहात 2 अगस्त 2021
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न जलभराव से व आकाशीय विद्युत आदि के कारण मृत्यु आदि के पश्चात् अनुदान आदि वितरण की कार्यवाही सफलतापूर्वक सम्पन्न करायी जा रही है और अतिवृष्टि के कारण प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी के आवश्यक प्रबन्ध कराये जा रहे है। जलभराव से घिरे होने अथवा उनके घरों में पानी का प्रवेश हो जाने के कारण प्रभावित परिवारों को उनके घरों से हटाकर और सुरक्षित जगह पहुंचा कर राशन आदि की किट की व्यवस्था करायी जा रही है।
उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि के कारण प्रभावित लोगों के घरों के गिरने से अथवा ढ़हने के कारण मानक के अनुरूप लगभग 60 व्यक्तियों को गृह अनुदान की राहत धनराशि का भुगतान कराया जा रहा है तथा दैवीय आपदा से मृतक अंश पुत्र रणविजय निवासी ग्राम मित्रसेनपुर कहिंजरी, मुलायम उर्फ मलखान पुत्र रंजीत सिंह निवासी असेवा, भूरी पत्नी अशोक कुमार निवासी नयापुरवा मजरा हलिया, किशोरी देवी पत्नी रामस्वरूप निवासी चांदापुर, मो0 समीर पुत्र यासीन निवासी गौरीरज्जन, बाल सिंह पुत्र चरन निवासी कलुआ ताला म0 देवराहट, अशोक पुत्र गेंदेलाल निवासी निराला नगर शिवली, पटवारी पुत्र विजय निवासी कैरानी, राकेश पुत्र चन्ना व रामसखी पत्नी राकेश निवासी अलियापुर, उर्मिला देवी पत्नी महेश कुमार निवासी अलावलपुर, पार्वती पत्नी शम्भू निवासी भदेसा, पवन कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी कारेरामपुर, प्रियंका पत्नी वेदप्रकाश निवासी उमरपुर व पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह कुल 15 मृतकों के वारिसानां को रू0 4,00,000/- प्रति मृतक व्यक्ति के अनुसार कुल अनुग्रह धनराशि रू0 60,00,000/- का भुगतान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *