भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविकान्त गर्ग ने भारत सरकार के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री व सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री/MSME, श्री नारायण राणे से उद्यमियों की समस्या व कठिनाइयों पर चर्चा और वार्ता की तथा ठा. श्री बांकेबिहारी जी का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया,
श्री नारायण राणे ने श्री रविकान्त गर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए उद्यमी वर्ग की समस्याओं के समाधान का विश्वास दिलाया तथा 9 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में व्यापारी दिवस एवं सम्मान समारोह में उपस्थित होने की स्वीकृति प्रदान की l
2021-08-02
