तहसीलदार अनीता देवी को संबोधित ज्ञापन सौंपा

राजस्व संग्रह अमीन संघ के तत्वाधान में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने कानपुर देहात की तहसीलदार अनीता देवी को संबोधित ज्ञापन सौंपा l इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अमीन संघ के अध्यक्ष शिवकुमार कटियार ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बीते अप्रैल 2015 को संघ का चुनाव हुआ था इस चुनाव में प्रकाश सिंह राजावत जिला मंत्री निर्वाचित हुए थे संघ का कार्यकाल 2 वर्षों का होता है लगभग साढ़े 6 वर्ष बीतने के बाद भी प्रकाश सिंह राजावत अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और लेटर पैड के माध्यम से स्वयं को जिला मंत्री व जिला संयोजक लिखकर उच्च अधिकारियों और सदस्यों पर दबाव बनाते हैं तथा ब्लैकमेल करते हैं l आपने कहा कि राजस्व संग्रह अमीन संघ के संविधान के अनुसार निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष को अधिकार है जिस जनपद में जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो जाता है उस जनपद में संयोजक नियुक्त करने और कार्य करने के लिये निर्देशित करता है इस पद पर श्री श्याम बाबू मिश्रा को नियुक्त किया गया है जिला संयोजक श्याम बाबू मिश्रा ने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है लेकिन प्रकाश सिंह राजावत द्वारा संघ के सदस्यों को बरगलाने का काम किया जा रहा है और उन पर दबाव बनाया जा रहा कि वर्तमान में बनाए गए संयोजक को हटवाए और निंदा प्रस्ताव पास कराएं l इस प्रतिनिधिमंडल में मंत्री राजकुमार राठौर के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे l
इस बैठक में अध्यक्ष शील कुमार कटिहार मंत्री राजकुमार राठौर प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश दीक्षित संयोजक श्याम बाबू मिश्रा समय अन्य लोग मौजूद थे इस बैठक की अध्यक्षता विरेंद्र कुमार अवस्थी ने की l

इस बैठक में पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार अवस्थी पूर्व तहसील मंत्री अवधेश कुमार त्रिपाठी धर्मेंद्र कुमार राम प्रकाश यादव ईश्वर चंद यादव मनेंद्र सिंह शिवकुमार सुखनंदन दिनेश कुमार मिश्रा राजू रामकृष्ण श्रीवास्तव राजकुमार राठौर आदि अमीन उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *