अपना दल एस महिला मंच की मासिक बैठक

अपना दल एस महिला मंच की मासिक बैठक आज जिला कार्यालय केशव नगर में सम्पन्न हुई बैठक की ,अध्यक्षता महिला मंच की जिला अध्यक्ष स्नेहा अग्रवाल ने की |बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर महानगर के जिलाध्यक्ष श्री नवीन श्रीवास्तव एवं कानपुर ग्रामीण की महिला मंच जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह मौजूद रहे, साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला मंच की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती आशा अग्रवाल, एवं छात्र मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रियांशुल पटेल जी मौजूद रहे।
आज की सभा का प्रमुख मुद्दा NEET में OBC वर्ग का 27% आरक्षण में मिली सफलता का था ।
जैसा कि सभी को विदित है NEET में OBC आरक्षण का मामला पिछले कई वर्षों से चल रहा है अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री माननीय अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी आरक्षण की लड़ाई को लड़ रही थी माननीय अनुप्रिया जी लगातार मामले को संवैधानिक रूप से अलग अलग प्लेटफ़ॉर्म पर उठा रही थी चाहे वो देश का सर्वोच्च सदन हो, देश के गृह मंत्री से मुलाक़ात हो या प्रधानमंत्री जी से मिलकर उनको ज्ञापन सौंपना रहा हो आख़िर पिछले सप्ताह हमारी लड़ाई एक सुखद अंत को प्राप्त हुई और OBC समाज को उनका अधिकार मिल गया।
इस सफलता से हमें हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष में विश्वास और पुख़्ता हो गया है ।आगे भी जो शोषित समाज के मुद्दे हैं उनका भी सुखद अंत होगा और अनुप्रिया पटेल दीदी जी के नेतृत्व में समाज में व्याप्त असमानता की खाई को मिटाकर एक सभ्य समाज बनाया जा सकेगा।
महिला मंच की अध्यक्ष स्नेहा अग्रवाल जी ने बताया कि इसके लिए हमें संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करना पड़ेगा इसके लिए महिला मंच आने वाले समय में समाज के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा को लोगों को बताने का कार्य करेगी आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए महिला मोर्चा ने कमर कस ली है और उनकी टोलियां निकल चुकी है।
मंच की महासचिव अलका गुप्ता जी ने भी अपने विचार रखे उन्होंने NEET में हुए OBC के 27 प्रतिशत आरक्षण को पार्टी की जीत बताया और इसके लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मा अनुप्रिया पटेल जी का हृदय से आभार व्यक्त किया ।इस दौरान पार्टी में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाइयां बाँटी एवं खुशियां मनाई।
कार्यक्रम में अनुष्का सिंह जी ने सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्री पटेल जी ,अनुष्का सिंह जी ,संगीता कश्यप जी, कुसुम लता सिंह जी ,लीला शर्माजी, रीता दुबे जी ,विजयालक्ष्मी दीक्षित जी,नीतू शर्मा जी,रिया सोनी जी ,संगीता तिवारी जी ,विनीता सिंह जी, नेहा पाल जी ,संगीता मौर्य जी ,सीमा पाल जी ,चंदा साहू जी ,मंजू वर्मा जी,दीपेंद्र परिहार जी आशीष सिंह जी ,पप्पू शाह जी, दिनेश साहू जी ,आदित्य सचान जी ,हेमंत सचान जी, इन्द्र अवस्थी ,जितेंद्र चंदेल जी, विरेंद्र चौरसिया जी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *