कैंप लगाकर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कार्य

समाजवादी पार्टी वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कार्य करेगी — डॉ इमरान

कानपुर 2 अगस्त
समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पदाधिकारियों सदस्यों विधानसभा अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने कहा कि समाजवादी पार्टी वार्ड स्तर पर कैंप लगाकर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कार्य करेगी समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष पूर्व महासचिव पूर्व संगठनों के पदाधिकारी सदस्यगण वर्तमान व पूर्व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वर्तमान व पूर्व प्रकोष्ठ पदाधिकारी सदस्य वर्तमान व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष पूर्व वार्ड अध्यक्ष एवं सभी नेता एवं कार्यकर्ता आप सभी लोग आज से ही अपने-अपने वार्ड एवं क्षेत्रों की पोलिंग स्टेशनों पर जाकर सरकारी बीएलओ से नए मतदाता बनाने वाला फार्म 6 व गलत मतदाता का नाम सूची से हटवाने के का फार्म 7 ज्यादा से ज्यादा संख्या में 18 साल के नए मतदाताओं एवं छोटे मतदाताओं के फार्म भरवा कर सरकारी बीएलओ के पास जमा करें और ध्यान रखें कि आपके द्वारा दिए गए नामों को मतदाता सूची में शामिल किया जाए और जो भी फार्म दिए जाएं उनमें एक भी नाम कटने ना पाए

डॉ इमरान ने आगे बताया कि भाजपा वाले समाजवादी पार्टी समर्पित मतदाताओं के नाम पटवा कर भाजपा के वोट बड़वा रहे हैंमतदाता सूची में नाम बढ़ाने का कार्य 31 अगस्त तक ही किया जाएगा आप सभी लोग इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल ना करें आप लोग ज्यादा से ज्यादा नाम बड़वा कर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में नगर की पांचों विधानसभा मैं पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजई बनाकर उत्तर प्रदेश विधानसभा भेजा जाएगा आप लोग जो भी नामों की सूची सरकारी बीएलओ नाम बढ़ाने के लिए दें उसकी एक सूची पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में अवश्य कर दें हम लोग जितने अधिक पार्टी समर्पित लोगों का नाम बढ़ाएंगे विधानसभा चुनाव में पार्टी को उतना ही अधिक फायदा होगा क्योंकि आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा का चुनाव होगा इस चुनाव में करो या मरो की स्थिति रहेगी हम लोगों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।

बैठक में नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर अजय यादव जी निजाम कुरेशी अनूप यादव मोहम्मद अरशद दद्दा रिंकू सिंगर रईस अंसारी अन्नू गुप्ता उदय द्विवेदी हसन रजा राहुल शुक्ला वारसी आलम अंसारी अजय श्रीवास्तव जाकिर उद्दीन अनवर अहमद अनिल मिश्रा अनिल बाजपाई सानू समाजवादी राजू पहलवान राकेश पांडे मोहम्मद सरिया एहसास बॉबी अक्षत श्रीवास्तव गोपाल ठाकुर राजू भाटिया शकील सिद्दीकी जीशान अहमद आरके भारती राशिद इदरीसी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *