स्वरूप नगर स्थित रॉयल क्लिफ होटल में नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी जी का विदाई समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडे, विशिष्ट अतिथि कमिश्नर, डॉ राजशेखर, नगर निगम चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन, डॉक्टर आरती मोहन समेत नगर निगम अधिकारियों ने वर्तमान नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी एन की उपस्थिति में अक्षय त्रिपाठी जी को बुके से सम्मानित करके विदाई दी। कार्यक्रम में अक्षय त्रिपाठी जी के द्वारा कानपुर शहर को स्वच्छ व स्वस्थ रखने के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की गई।
2021-08-03
