हाई वोल्टेज की समस्या से केस्को टीम ने दिलाई राहत

दक्षिण व्यापार मंडल के व्यापारियों से जागा केस्को मुख्यालय लिया संज्ञान

हाई वोल्टेज की समस्या से केस्को टीम ने दिलाई राहत

कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में अध्यक्ष कमल उत्तम के नेतृत्व में केस्को एमडी से मिलने केस्को कार्यालय गए जहां उनकी जगह पीएटी एमडी ललित कृष्णा से मुलाकात हुई और सारी समस्या से अवगत कराया। नौबस्ता विद्युत वितरण खंड के उपकेंद्र यशोदा नगर में स्थित धन्वंतरी हॉस्पिटल जिसमें वोल्टेज हाई आने लगा था सप्ताह भर पूर्व इसकी शिकायत अधिशासी अभियंता नौबस्ता से लेकर एमडी कार्यालय तक करी थी। अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण करा दिया था और हॉस्पिटल प्रशासन को 7:30 लाख रुपए का वोल्टेज कंट्रोल करने का स्टेबलाइजर लगाने का आग्रह किया था जिसे हॉस्पिटल द्वारा लगवा दिया गया इसके पश्चात भी वोल्टेज 295 आने लगा और हॉस्पिटल के तमाम अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरण खराब हो गए। जिस पर उनके द्वारा तत्काल टेक्निशियन टीम को धन्वंतरी हॉस्पिटल यशोदा नगर सहायक अभियंता के नेतृत्व में निरीक्षण करके जांच करने के निर्देश दिए मौके पर पहुंची टीम ने घंटों चेकिंग करने के उपरांत फाल्ट को पकड़ा और उसे ठीक कराया सप्लाई नॉर्मल हुई वोल्टेज सामान्य हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *