ऑल इंडिया वीमेन कांफ्रेंस , कानपुर शाखा जो कि महिलाओं एवं बच्चों के हितार्थ कार्यरत लगभग 74 वर्ष पुरानी समाजसेवी संस्था है, के द्वारा लेडीज लिलन एंड कम्फर्ट्स लीग के सहयोग से आज दिनांक 03. 08.2021 को महिला पार्क स्थित अपने AIWC हॉल में स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत महिलाओं में जागरूकता लाने के लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा का सफल संचालन संस्था की अध्यक्षा पूर्णिमा भार्गव द्वारा किया गया ।
सभा की मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सविता रस्तोगी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कमल धवन ने स्तनपान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुये बताया कि मॉं का दूध शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये अत्यंत आवश्यक है। यह शिशु को डायरिया, निमोनिया एवं कुपोषण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोविड महामारी के चलते स्तनपान का महत्व बहुत बढ़ जाता है। इस अवसर पर भारी संख्या में कामकाजी महिलाएं एवं छात्राएं भी उपस्थित थीं । उन्होनें स्तनपान से सम्बंधित प्रश्न पूछे तथा सही उत्तर देने वाली महिलाओं को सभा द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा अपनी सहयोगी मित्र महिलायों को जागरूक करने हेतु प्रोत्साहित किया ।
इस अवसर पर अध्यक्षा पूर्णिमा भार्गव , सचिव रेनू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल ‘जागृति’, रेखा जौहरी, प्रभा गुप्ता, कृष्णा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, उषा अग्रवाल, नीता गुप्ता, मीरा गर्ग, अनिता गर्ग, डॉ मधु भार्गव, दीपिका अग्रवाल, विनीता रोहतगी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थीं ।

2021-08-03
