साउथ के सभी 9 थानों में महिला उपनिरीक्षकों को दी गई तैनाती

कानपुर। मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति’ के अंतर्गत उपनिरीक्षक (महिला सुरक्षा) की नियुक्ति के निर्देश के बाद पुलिस कमिश्नरेट के साउथ जोन में इसकी पहल हो गई है। साउथ जोन के सभी 9 थानों में इनकी नियुक्ति हो गई। तैनाती होने के साथ ही सभी को ‘मिशन शक्ति’ के उद्देश्यों के संबंध में ट्रेनिंग भी दी गई।
बता दें कि बीते शुक्रवार को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत के अवसर पर महिला अपराधों और उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए इसकी आवश्यकता जताई थी। पुलिस आयुक्त ने सीएम के आदेश पर पहल करते हुए उपनिरीक्षक (महिला सुरक्षा) की नियुक्ति के आदेश दिए थे। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त दक्षिण व महिला अपराध रवीना स्थागी ने 9 महिला उपनिरीक्षकों की नियुक्ति कर दी। साथ ही सभी को शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं के साथ व्यवहार करने का तरीका भी समझाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला से महिला एसआई नहीं बल्कि उनकी मां, बहन, बेटी और दोस्त बनकर बात सुनें। शिकायत निस्तारण होने के बाद भी तब तक फीडबैक लें जब तक शिकायत करने वाली पीड़िता पूरी तरह से संतुष्ट न हो जाएं। उपनिरीक्षकों के साथ ही महिला हेल्प डेस्क, महिला हेड कांस्टेबलों को भी प्रशिक्षण दिया गया। बताते चलें कि दो दिन पहले दिए गए आदेश में पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने उपनिरीक्षक (महिला सुरक्षा) की नियुक्ति करने को कहा था। साथ ही एडीसीपी महिला अपराध को तैनात होने वाली उपनिरीक्षकों को महिला सुरक्षा के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तैयार करने को कहा था। सभी थानों को आदेशित करते हुए पुलिस कमिश्नर ने हर थाने में एक ‘मिशन शक्ति कक्ष भी बनाने के लिए कहा है। डीसीपी साउथ ने कर्बला का किया निरीक्षण। मोहर्रम के मद्देनजर डीसीपी साउथ रवीना त्यागी ने आगामी त्योहार मोहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए थाना बाबूपुरवा क्षेत्र के बगाही कर्बला और इमाम चौको का निरीक्षण कर ताजियादरों व जुलूस अयोजको से संपर्क कर कोविड गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया उन्होंने कहा जिस तरह से पिछली बार त्यौहार मनाया गया उसी इस बार भी शासन की ओर से जारी आदेशों का पालन करते हुए त्यौहार मनाया जाएगा किसी भी भी तरह का कोई जुलूस और ना ही इमाम चौक पर ताजिया रखी जाएगी। वही इस मौके पर में प्रभारी निरीक्षक बाबूपुरवा देवेंद्र विक्रम सिंह चौकी प्रभारी परवीन कुमार झा कि चौकी प्रभारी हज़रत अली सिविल डिफेंस के वरिष्ठ वार्डन एमएम खान, डिप्टी डिवीजन वार्डेन दानिश अख्तर, डिप्टी पोस्ट वार्डन अकील शानू, मो मेराज, हमजा अंसारी अयान खान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *