जिलाधिकारी ने नबीपुर कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अकबरपुर नगर पंचायत द्वारा नबीपुर में बनाए गए कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कान्हा गौशाला में जगह-जगह जलभराव व कीचड़ की स्थिति नजर आई, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी अकबरपुर देवहूती पांडेय को निर्देशित करते हुए कहा कि इसे शीघ्र अति शीघ्र दुरुस्त कराएं, क्योंकि यह परियोजना सरकार की प्राथमिकताओं में से है, साथ ही साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस बात को कह चुके हैं कि गौशालाओं में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था न हो, जिलाधिकारी ने इसी क्रम में यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को तुरंत दूर करने का आदेश दिया।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजीव राज, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ देवकीनंदन लावनिया, जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *