मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के आयोजन एवं पर्यवेक्षण के सम्बन्ध में की बैठक, दिए निर्देश
ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के सर्वागीण विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन अति आवश्यक है:-सीडीओ
वन ब्लॉक वन स्टेडियम की परिकल्पना को शीघ्र पूर्ण किया जाए
युवाओं में छिपी हुयी प्रतिभा को ग्रामीण स्तर से उसे राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने हेतु मिलकर प्रयास करें
कानपुर देहात 04 अगस्त 2021
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन नवीन सभागार में वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के आयोजन एवं पर्यवेक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पादित की गयी जिसके अन्तर्गत महोदय द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के सर्वागीण विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन अति आवश्यक है जिसके लिये जनपद तथा ब्लॉक स्तर पर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु मीडिया, जनप्रतिनिधियों तथा युवक एवं महिला मंगल दलों के माध्यम से युवाओं को प्रतियोगिता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की जाये। जिससे युवाओं की एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कुश्ती व भारोत्तोलन तथा कबड्डी में अधिकतम भागीदारी हों। बैठक में ग्राम पंचायत में मैदान का चयन करने हेतु तथा उन्हे मनरेगा के माध्यम से तैयार कराये जाने हेतु कहा गया। जिससे “वन ब्लॉक वन स्टेडियम” की परिकल्पना पूर्ण हो सकें।
इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कहा गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनपद से युवाओं तथा कलाकारो की वृहद संढपा में प्रतिभागिता हेतु कार्यक्रम की सूचना प्रेस के माध्यम से प्रगति की जाये। युवाओं में छिपी हुयी प्रतिभा को ग्रामीण स्तर से उसे राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने का यह उपयुक्त माध्यम होगा।
बैठक में महिला मंगल दलों को मिशन शक्ति योजना से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया जिससे महिलाओं का सामाजिक स्तर में सुधार हो और उन्हें सराक्त बनाया जाय। युवा कल्याण विभाग को युवक एवं महिला मंगल दलों के सहयोग से ग्रामीण समाज के उत्थान हेतु कन्या भू्रण हत्या एव ंदहेज उत्पीड़न जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाय और जैविक खेती, वृक्षारोपड़ अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, नशामुक्ति, जन संख्या नियंत्रण, सौर ऊर्जा तथा अन्य सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गयें।
बैठक में युवा कल्याण एवं प्रादेशित विकास दल विभाग के उपनिदेशक कानपुर मण्डल, कानपुर श्री अजय कुमार त्रिवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, कानपुर देहात श्री प्रदीप चौहान, नेहरू युवा केन्द्र जिला समन्वयक, कानपुर देहात प्रिया तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं व्यायाम प्रशिक्षक क्रमशः हिमेन्द्र गौतक श्री आशीष कुमार, कु0 आरती देवी, कु0 नैन्सी कौशल, कु0 अस्मिता सिंह, श्री जितेन्द्र कुमार एवं श्री सत्येन्द्र पाल, कनिष्ठ सहायक आदि उपस्थित रहें।
