दिल्ली से फर्रूखाबाद बुआ के घर आई महिला का किडनैप

दिल्ली से फर्रूखाबाद बुआ के घर आई महिला का किडनैप कर कमरे में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो
Wed, 04 Aug 2021
फर्रूखाबाद में दिल्ली से बुआ के घर आई महिला को कमरे में बंधक बनाकर युवकों ने दुष्कर्म किया। दवा लेने के बहाने एक युवक के साथ बाइक से आई महिला चलती गाड़ी से कूदकर नवाबगंज थाने में चली गई। वहां उसने युवकों पर मोबाइल से वीडियो बनाने और नकदी- मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। उसने एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने दूसरे थानाक्षेत्र का मामला बताकर महिला को टरका दिया।

दिल्ली निवासी एक महिला एक माह पूर्व जनपद एटा थाना जैथरा के एक गांव में अपनी बुआ के घर आई थी। 29 जुलाई की शाम वह जैथरा बाजार में खरीदने करने आई थी।

आरोप है कि रास्ते में चार-पांच युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। युवकों ने उसे थाना मेरापुर के गांव नगला लाहौरी लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। वहां युवकों ने दुष्कर्म, मारपीट कर वीडियो बनाया। महिला ने 10 हजार रुपये व मोबाइल भी छीनने की बात कही। उसने बताया कि बुधवार को वह दवा लेने के बहाने गांव नगला लाहौरी से एक युवक की बाइक से नवाबगंज आई। बाइक थाने के सामने पहुंचते ही कूदकर थाने में चली गई। थाने में जाते देख बाइक सवार युवक भाग गया। पुलिस को महिला ने थाना मेरापुर के गांव नगला लाहौरी निवासी युवक व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को संबंधित थाने जाकर शिकायत करने की कहकर टरका दिया। कुछ देर बाद महिला वहां से चली गई। थाना प्रभारी अंकुश कुमार राघव ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नही है। गांव नगला लाहौरी नवाबगंज थानाक्षेत्र में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *