कानपुर,समाजवादी पार्टी के तत्वधान में विधायक इरफान सोलंकी के नेतृत्व में गुरुवार को यतीमखाना चौराहा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर प्रदेश में बढ़ती हुई महंगाई,ध्वस्त कानून व्यवस्था बेरोजगारी,महिला उत्पीड़न, किसानों की बदहाली, कोविड के समय प्रदेश सरकार की नाकामी आदि जैसे गंभीर विषयों को लेकर समाजवादी लोग समाजवादी जनसंदेश साईकिल यात्रा लेकर जनता के बीच जाएंगे सभी साथियों के साथ गली गली चौराहों पर समाजवादी जन संदेश यात्रा निकाली गई ! यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में यतीमखाना चौराहा परेड, से प्रारंभ होकर कर्नलगंज चौराहा,वली मोहम्मद बिरयानी, भोलू भाई पार्षद निवास,बकरमंडी चौराहा, बजरिया थाना, हरसहाय कॉलेज, पीरोड,लेनिन पार्क,थाना सीसामऊ, संगीत टाकीज, भन्नाना पुरवा चौराहा, अजमेरी होटल, शफियाबाद मस्जिद, घड़ी वाली मस्जिद मोहम्मद अली पार्क ,गुरुद्वारा चौराहा, प्रेमनगर चौराहा, से होते हुए।
समापन महाराजा गेस्ट हाऊस पर हुआ। यात्रा के दौरान इरफान सोलंकी विधायक, छात्र सभा प्रदेश महासचिव सिराज हुसैन, पार्षद भोलू, शादाब अली, रिजवान, फरहान लारी, मोहम्मद नसीम, आसिफ कादरी साकी मिस्बा, गोलू दीक्षित, कलीम अंसारी, आदि लोग मौजूद रहे!

2021-08-05
