लापता युवती का कुएं में मिला शव, रस्सी से गला घोंटकर हत्या

संवाददाता :-दानिश

उन्नाव। उन्नाव जिले में बारासगवर क्षेत्र के नानमऊ गांव निवासी अशोक कुमार की 22 वर्षीय बेटी शिवानी 13 मई को रहस्यमय हालात में लापता हो गई थी। पिता ने रविवार को थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के जगतगपुर स्थित हनुमान मंदिर में के पास कुएं में उसका शव उतराता मिला। मंदिर के पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। गले में रस्सी का फंदा व शरीर में ईंट-पत्थर बंधे होने से गला घोंटकर हत्या व शव छिपाने की चर्चा तेज हो गई। पिता से घटना की जानकारी लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतका का पिता थाना क्षेत्र के धानीखेड़ा बाजार स्थित छोटा चौराहे में किराए की दुकान में बक्सा बनाने का काम करता है। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवती कई बार अपने नजदीकी के साथ घर से निकल चुकी है। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *