दिनांक 3 जून 2023

 

कानपुर 3 जून समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में संपन्न हुई बैठक का संचालन नगर महासचिव बंटी सिंह ने किया तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री केके शुक्ला जी बैठक मैं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे

 

बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आज नगर की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर उनकी विधिवत घोषणा की

 

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि गोविंद नगर विधानसभा में आकाश यादव सीसामऊ विधानसभा में दो अध्यक्ष वरुण जयसवाल एवं आसिफ कादरी आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में मोहम्मद सरिया किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रदीप तिवारी और कैंट विधानसभा क्षेत्र में मोहम्मद शादाब आलम को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया

 

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को 7 दिनों के अंदर वार्ड अध्यक्षों व विधानसभा कमेटियों का गठन करके सूची पार्टी कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया

 

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी के निष्ठावान पार्टी के मजबूत सिपाहियों को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है क्योंकि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की डगर बहुत ही कठिन एवं चुनौतीपूर्ण है हमारी लड़ाई ऐसे दल है जो साम दाम दंड भेद की नीति अपनाकर हर हाल में सत्ता पर कब्जा करना चाहती है क्योंकि यह समाजवादी पार्टी का संघर्ष का समय है और समाजवादी लोगों ने हमेशा संघर्ष व आंदोलनों के माध्यम से सत्ता पाई है और कभी भी सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया है

 

इस अवसर पर हाजी फजल महमूद केके शुक्ला मिंटू यादव बंटी सेंगर फैसल महमूद जावेद जमील कमलेश ओमर रियाज अहमद राजू कुलदीप यादव दीपा यादव हाजी एहसान खा श्याम सिंह बबलू यादव अमरजीत यादव मो सारिक साकिब अब्बासी संजय निषाद अनुराग वर्मा बृजलाल यादव मालू गुप्ता आसिफ खान कादिर भाई आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *