बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने शनिवार को अपनी विधानसभा के बेहटा गंभीरपुर, दौलतपुर नर्वल, मनियापुर, शाहपुर, कोरथा और भीतरगांव में चौपाल लगा कर लोगो की समस्याएं सुनीं।इस दौरान उनसे ग्रामीणों ने दारोगा संजीव कुमार और साढ़ थाना प्रभारी की शिकायत की। इस पर सांगा ने एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला को फोन कर अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी है और वह लूटने का लाइसेंस नहीं देंगे। कहा कि अगले शनिवार को वह थाने पर बैठेंगे और इस दौरान जनता से वह लोग भी होंगे, जिनकी शिकायतें हैं। कहा कि योगी जी इमानदारी की बात कर रहे हैं और यहां पुलिस लूट मचाए, वह ये नहीं होने देंगे।इसके साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी से फोन कर कहा कि पूरा क्षेत्र नरक बना दिया है। मकैनिक के यहां खड़ी गाड़ी का चालान कर रहे हो। जनता परेशान है और जब लोग सड़क पर उतरेंगे तभी मानेंगे क्या? उन्होंने कहा हफ्ते भर में कार्यशैली में सुधार आना चाहिए।
2023-06-04
