कानपुर
कानपुर के रूमा स्थित टोयोटा कार शोरूम से शातिर चोर तिजोरी काटकर 60 लाख कैश उड़ा ले गए। शोरूम के अंदर सो रहे पांच लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। कर्मचारी सुबह सोकर उठे तो चोरी की जानकारी हुई। महाराजपुर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच से सामने आया कि देर रात घुसे दो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और आराम से भाग निकले। एफआईआर दर्ज करके महाराजपुर पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।
