कानपुर ब्रेकिंग

मण्डलायुक्त लोकेश एम0 ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी0एच0सी0), कल्यानपुर का किया निरीक्षण ।

 

पूरे परिसर में गंदगी थी और कोई सफाई की समुचित व्यवस्था न देख नाराज हुए मंडलायुक्त।

 

इमरजेन्सी रूम में काई भी इमरजेन्सी ट्रे, ड्रैसिंग बाक्स, लाइफ सेविंग इन्जेक्शन नहीं रखे पाये गये थे और इक्जामिनेशन टेबिल में भी खून के धब्बे थे तथा डस्टबिन नहीं रखा पाया गया।

 

लैब में भी कोई प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी तरह ओ0पी0डी0 में डाक्टर्स एप्रेन नहीं पहने थे और न ही प्रोसीजर के अनुसार फॉलो किया जा रहा था।

 

डिलीवरी के बाद जनरल वार्ड में बेड व उनकी चादरे अत्यन्त गंदी थी व लाइट, पंखे व पानी की पर्याप्त व्यवस्था नही थी और इस पर डाक्टर्स कोई ध्यान नहीं दे रहे थे।

 

स्टैण्डर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर (एस0ओ0पी0) को फॉलों न करने के कारण प्रभारी अधीक्षक को किया निलम्बित करने के लिए

कारण बताओ नोटिस किया जारी।

 

सीएमओ को चिकित्सकों को चेतावनी दिये जाने के दिए निर्देश।

 

सीएमओ को अस्पताल में मानक के अनुसार समस्त व्यवस्थाएं एक सप्ताह में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *