*उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से बर्रा 8 में राजेश्वरी गेस्ट हाउस में मिलकर 30/31 मार्च को कोपरंगंज में भीषण अग्निकांड में पीड़ित व्यापारियों के लिए आर्थिक मुवावज़ा देने के साथ क्षतिग्रस्त टावर को गिरवाकर जल्द बनवाने में सरकारी विभागों का सहयोग मांगा, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इन सब पर वार्ता के लिए मुद्दो पर लखनऊ बुलाया और कहा कि सारी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करवाया जायेगा*
आज *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र,महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिंदर सिंह व यू पी गारमेंट्स मैनुफैक्चरिंग ट्रेडर्स एसो के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे व कोषाध्यक्ष राजेश आहूजा ,भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने व युवा महामंत्री विनायक पोद्दार* आदि व्यापारी *उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से* बर्रा 8 में राजेश्वरी गेस्ट हाउस में मिले और कहा कि दि 30/31 मार्च को कोपरंगंज में भीषण अग्निकांड में पीड़ित व्यापारियों के लिए आर्थिक मुवावज़ा अब तक न मिलने की बात कही और कहा कि आर्थिक मुआवजा से संबंधित स्टेट जी एस टी विभाग कह रहा है कि हमने रिपोर्ट शासन को भेज दी है जबकि जिला प्रशासन व अन्य अधिकारियो की बनी एक कमेटी ने अभी तक शासन को रिपोर्ट नही गई है इसलिए अब तक इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है अतः पीड़ित व्यापारियों को आर्थिक मुआवजा जल्द दिलवाया जाय।
यह भी कहा कि कोपरगंज अग्निकांड के पीड़ित आधे से अधिक व्यापारियों को अभी कोई स्थान नही मिला है इसलिए गिराऊ क्षतिग्रस्त टावरों को जल्द गिरवाने व पुनः बनवाने में सरकारी स्तर से सहयोग दिया जाय जिससे पीड़ित व्यापारियों का जल्द पुनर्वास हो सके।
इस पर *उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक* ने इन सब मुद्दो पर विस्तृत वार्ता के लिए लखनऊ बुलाया और कहा कि सारी समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से तत्काल बात करके उनका निस्तारण करवाया जायेगा।
