आगाज़ कनपुरियों का सेमी फिनालाय का भव्य आयोजन

 

कानपुर, मिडास परिवार द्वारा आयोजित “आगाज़ कनपुरियों का” के तहत ग्राण्ड सेमी फिनालाय का आयोजन मिडास परिवार एवं नॉटी पिज़्ज़ेरिया द्वारा के.डी.एम.ए. वर्ल्ड आवास विकास केशव पुरम कल्याणपुर कानपुर में आयोजित किया गया ! जिसमें मिडास परिवार के सी.एम.डी. उपेन्द्र मिश्रा , मिडास परिवार के एम. डी. शोभा मिश्रा, अमन शिवहरे (एक्टर एवं मॉडल) एवं शैलेन्द्र पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! दीप प्रज्वलित योग गुरु ज्योति बाबा द्वारा करवा क़र कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ और मंच पर संचालन कर रही रीटा वर्मा ने लोगों का मन मोह लिया और खूब मजे भी किए!मुम्बई महाराष्ट्र से आए सेलिब्रिटी गेस्ट बॉलीवुड एक्टर अमन वर्मा , बॉलीवुड एक्टर एवं कॉमेडियन अन्नू अवस्थी बॉलीवुड के मशहूर शुभम शुक्ला जी (डांस गुरु), बॉलीवुड एक्ट्रेस एवं मॉडल संयोगिता यादव एवं बॉलीवुड एक्टर रियाज़ कुरैशी मुंबई से कार्यक्रम में उपस्थित रह क़र कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और जज पैनल पर हर्ष हज़रिया , शालू चौहान ललित कश्यप एवं जया श्रीवास्तव रहे. देर रात्रि 01:30 बजे तक चले सेमी फिनाले में लगभग 322 बच्चों ने भाग लिया और खूब मनोरंजन के साथ डांस, सिंगिंग, मॉडलिंग, एक्टिंग, मिमेक्री किया बच्चों में जो जोश था वही बाथरूम सिंगर की प्रतिभा का जबरजस्त प्रदर्शन भी हुआ!मुख्य अतिथि के रूप में विजय कपूर जी (चेयरमैन) दादा नगर को-ऑपरेटिव स्टेट, विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरजीत सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी), अनस उस्मानी, शरद प्रकाश अग्रवाल (आयकर अधिकारी), के के शुक्ला, सुशील बाजपेई,मुम्बई से राज वर्मा, कमल जीत सिंह बग्गा, प्रीति सोनकर, राखी गुप्ता, ज्योति शर्मा, लोग मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *