घाटमपुर के पतारा मे डंम्परो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे मे डंपर चालक केबिन मे फंस गया। ग्रामीणों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बहार निकालकर पतारा सीएचसी पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। वही क्लीनर को गंभीर हालत मे कानपुर के हैलटअस्पताल रेफर कर दिया गया। मौक़े पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
डंपरो की आमने सामने भिड़ंत, चालक की मौत क्लीनर गंभीर घायल रेफर
फतेहपुर जिले के जहानाबाद क़स्बा निवासी 30 वर्षीय स्माइल पुत्र अलादीन डंपर चालक था। वह कस्बा निवासी साथी क्लीनर 30 वर्षीय मोहित पुत्र परास के साथ बुधवार दोपहर कानपुर से खाली डंपर लेकर घाटमपुर की ओर आ रहे थे। तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव मोड़ के पास पहुंचते ही, सामने से आ रहे डंपर से आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे मे डंपर चालक केबिन मे फंस गया। यहां पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ ने ट्रक से केबिन को बांधकर खिचवाया जिसके बाद चालक को निकालकर पतारा सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टर ने स्माइल को मृत घोषित कर दिया। वही क्लीनर मोहित को गंभीर हालत मे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंतजानक बताई जा रही है। वही हादसे के बाद दूसरे डंपर के चालक और क्लीनर मौक़े से फरार हो गए। रहागीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच मे जुटी है। मामले मे घाटमपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने बताया की जानकारी मिली है। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनो को सूचना दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
