आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लखनऊ में पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी से भेंट करके, उन्हें दादा नगर समानांतर पुल को विधायक जी के लगातार किए गए प्रयासों एवं आग्रह पर, स्वीकृत करने के लिए कानपुर की जनता की तरफ से धन्यवाद दिया।

विधायक जी ने मंत्री जी से कहा कि,53.77 करोड़ रुपए से निर्माण होने वाले उक्त पुल का टेंडर हो चुका है।चूँकि कानपुर-झांसी रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाला यह पुल,आम जनता एवं स्कूली बच्चों,बुजुर्गों,महिलाओं, एंबुलेंस आदि निकलने के लिए वरदान साबित होगा।अतः अब उसका जनहित में, अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए,अपने कर कमलों से, शिलान्यास पूजन करके कार्य को प्रारंभ करा दें।

विधायक जी ने कहा कि मेरा लक्ष्य है की 2024 दिसंबर तक, उक्त पुल के कार्य को पूर्ण करा कर,जनता को समर्पित कर दिया जाए ।जिससे कानपुर का आवागमन,भीषण जाम से मुक्ति पाते हुए, सुलभ हो जाय।तथा 4 से 5 लाख की आबादी भी लाभान्वित हो जाए। इसके साथ ही उत्तर कानपुर से दक्षिण कानपुर को जोड़ने वाला यह पुल,दादानगर क्षेत्र में काम करने वाले,तमाम लाखों कामगारों के लिए एक उपहार साबित हो,और वह लोग, समय से अपने कामकाज में पहुंच सके।

मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी ने विधायक जी को आश्वस्त किया की जल्द ही,इसी जून माह में, उक्त कार्य का पूजन कराके, अभिलंब कार्य को भी,प्रारंभ करा दिया जाएगा। और हर हाल में 2024 के अंत के पहले,उक्त पुल को जनता को समर्पित करने का प्रयास होगा।

मंत्री जी को ज्ञापन देने वालों में विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ पूर्व जिला मंत्री बीजेपी अभिनव दिक्षित भी उपस्थित थे

– विपिन दुबे, विधानसभा कार्यालय प्रभारी

07.06.2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *