कानपुर। क्राइम ब्रांच और महाराजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने चंदन की लकड़ी तस्करी करने वाले 3 तस्करों को धर दबोचा है। जिनके पास से एक सौ छियालीस किलो 600 ग्राम चन्दन की लड़की और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है। चन्दम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 36 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए तीनो अभियुक्त कन्नौज जिले के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि, यह तीनों शातिर रीवा व मध्यप्रदेश के सतना क्षेत्रों से लकड़ी वाला कर चोरी चुपके कन्नौज में फुटकर दुकानदारों को बेचा करते थे क्योंकि कन्नौज लकड़ियों के जरिए इत्र बनाया जाता है। फिलहाल पुलिस इन तीनों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने इन तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तो वहीं डीसीपी क्राइम ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपए इनाम देने की भी घोषणा की है।

 

बाईट— मनीष सोनकर डीसीपी क्राइम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *