कानपुर

 

चौबेपुर विकासखंड के तरी पाठकपुर गांव के पास बुधवार देर रात एक तेंदुआ देखा गया। राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री विनय शुक्ला ने कार में बैठकर तेंदुए का वीडियो बनाया और इसकी सूचना एसडीएम को दी। जिस जगह तेंदुआ दिखा वहां से लगभग 200 मीटर की दूरी पर आबादी क्षेत्र है। चौबेपुर कस्बे के रहने वाले विनय शुक्ला ने बताया कि वह बुधवार देर रात बंदी माता घाट से लौट रहे थे।तभी तरी पाठकपुर गांव के सड़क के किनारे उन्हें हलचल नजर आई पहले उन्होंने समझा कि कोई कुत्ता होगा लेकिन कार की रोशनी पड़ने पर तेंदुआ दिखा और वह कार की ओर देखकर घबरा रहा था इसी दौरान उसका वीडियो बना लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *