कानपुर। लगातार खाद्य व पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के नीतियों के कारण आम आदमी पर लगातार महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। लोगों की घर गृहस्ती नहीं चल पा रही है। हर वर्ग महंगाई के कारण परेशान हैं। विपक्ष की लगातार मांग के बाद भी सरकार कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। जिसका कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस की यात्रा लेकिन पार्क चौराहे से होकर परेड तक गई।
2021-08-09
